L&T चेयरमैन के बाद अब Google ने उठाया बड़ा कदम, कर्मचारियों से 60 घंटे काम करने को कहा

L&T चेयरमैन के बाद अब Google ने उठाया बड़ा कदम, कर्मचारियों से 60 घंटे काम करने को कहा

Tech News: हाल ही में L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम ने लोगों को हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह दी थी। उनकी इस सलाह का कुछ लोगों ने समर्थन किया। तो कुछ ने इसको बेतुका बताया। वहीं, अब इसी राह में गूगल भी आता दिख रहा है। दरअसल, L&T के चेयरमैन के बाद अब गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने अपने कर्मचारियों से हफ्ते में 60 घंटे काम करने को कहा हैं। इसी के साथ रोज ऑफिस आने की भी सलाह दी है।

हफ्ते में 60 घंटे काम करना होगा

दरअसल, आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) की इस रेस में गूगल को ओपनएआई, मेटा, एक्सएआई और डीपसीक जैसी कई बड़ी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। जिस वजह से गूगल पीछे नहीं रहना चाहता। ऐसे में गूगल अपने कर्मचारियों को फोकस होकर काम करने की सलाह दे रहा हैं। कर्मचारियों को पहले से ज्यादा काम और मेहनत करनी होगी। जिसके लिए उन्हें रोज ऑफिस आना होगा। इसी के साथ उन्हें हफ्ते में 60 घंटे काम करना होगा। लेकिन अगर इससे ज्यादा काम करेंगे तो बर्नआउट हो सकता है।

गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का कहना है कि हमारी टीम Gemini AI पर काम कर रही है। जिसके लिए कर्मचारियों को बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। ऐसा करने से ही गूगल एआई क्षेत्र में और आगे बढ़ सकता है।

हाइब्रिड वर्क पॉलिसी

सर्गेई ब्रिन के इस फैसले से साफ है कि टेक कंपनियां हाइब्रिड वर्क पॉलिसी से पीछे हट रही हैं। यानी कंपनी अपने कर्मचारियों को फुल-टाइम ऑफिस में लाने की कोशिश कर रही हैं। गौरतलब है कि साल 2022 में ChatGPT के लॉन्च के बाद से ही AI के क्षेत्र में कंपटीशन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।   

Leave a comment