
Gadget Trick: कभी-कभी हम किसी महत्वपूर्ण काम में व्यस्त होते हैं। या कुछ लोगों से बात नहीं करना चाहते। ऐसे में यह सोचने लगते हैं कि बिना नंबर ब्लॉक किए या फोन स्विच ऑफ किए, इस स्थिति से कैसे बचा जाए। आपके इसी सवाल का समाधान हम लेकर आए हैं। आज हम आपको एक सरल ट्रिक बताएंगे जिससे आप इस परेशानी से आसानी से निकल सकते हैं।
फोन ऑन रहेगा लेकिन बताएगा स्विच ऑफ
-इस ट्रिक का उपयोग करने के लिए कुछ विशेष कदम उठाने होंगे। सबसे पहले, अपने फोन के कॉल्स सेक्शन में जाएं। वहां आपको "सप्लीमेंटरी सर्विस" का विकल्प दिखाई देगा। यह विभिन्न फोन में अलग-अलग नाम से हो सकता है। इसलिए अपने फोन के अनुसार इसे चेक करें।
-इसके बाद, आपको "कॉल वेटिंग" का विकल्प मिलेगा। कुछ स्मार्टफोन्स में यह पहले से ही सक्रिय होता है, लेकिन आपको इसे डिसेबल करना होगा।
-कॉल वेटिंग ऑप्शन को डिसेबल करने के बाद, "कॉल फॉरवर्डिंग" के विकल्प पर जाएं। यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे: "वॉयस कॉल्स" और "वीडियो कॉल्स"। इनमें से "वॉयस कॉल्स" पर क्लिक करें।
-अब चार विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से "फॉरवर्ड वेन बिजी" पर क्लिक करें। इसके बाद, वह नंबर दर्ज करें जिस पर आप कॉल फॉरवर्ड करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि यह वही नंबर हो जो अक्सर स्विच ऑफ रहता है।
-अंत में, "इनेबल" के विकल्प पर क्लिक करें। अब जब भी कोई कॉल करेगा, तो कॉलर को आपका फोन 'स्विच ऑफ' बताएगा।
कॉल आने पर कॉलर का नाम बोलेगा ये ऐप
इसके लिए आपको एक और सरल ऐप की मदद लेनी होगी। "ट्रू कॉलर" ऐप पर जाएं। यदि यह ऐप आपके फोन में नहीं है, तो इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।ऐप में थ्री डॉट्स पर क्लिक करें। फिर सेटिंग्स में जाएं और "कॉल्स" पर क्लिक करें। थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और "अनाउंस कॉल्स" के फीचर को इनेबल करें। इसके बाद, जब भी कोई फोन करेगा, आपका फोन उस कॉलर का नाम भी बोलेगा।
इस प्रकार, इन सरल स्टेप्स के माध्यम से आप अपनी प्राइवेसी को बनाए रखते हुए जरूरी कॉल्स से बच सकते हैं।
Leave a comment