META ने लॉन्च किया नया APP, इस तरह देगा TWITTER को टक्कर

META ने लॉन्च किया नया APP, इस तरह देगा TWITTER को टक्कर

Threads app:मेटा ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए एक ऐप लॉन्च कर दिया है। वहीं लॉन्च के बाद से ही मस्क को ये पसंद नहीं आया और इसका बेकार बता रहे है। खैर ये तो बात मस्क की है लेकिन हम आप करते है नए ऐप की। इंस्टाग्राम ने अपना नया ऐप थ्रेड लॉन्च कर दिया है। यह एक नया सोशल नेटवर्किंग ऐप है। इसकी सीधी टक्कर ट्विटर से होगी।

बता दें कि थ्रेड ऐप काफी हद तक ट्विटर जैसा है। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स इंस्टाग्राम के जोड़े गए हैं। इंस्टाग्राम इन्हीं यूजर्स को अपने नए प्लेटफॉर्म थ्रेड पर जोड़ना चाह रहा है।

थ्रेड के क्या अहम

  • थ्रेड पर यूजर्स अधिकतम 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर पाएंगे।
  • साथ ही यूजर को फोटो और वीडियो को पोस्ट का करने ऑप्शन दिया गया है।
  • यूजर थ्रेड ऐप पर 5 मिनट लंबे वीडियो को पोस्ट कर पाएंगे।
  • अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो आपको थ्रेड के लिए अलग से अकाउंट नहीं बनाना होगा।
  • जब आप एक बार लॉगिन कर लेगें, तो आपको थ्रेड पर मौजदू लोगों की पूरी लिस्ट दिखेगी, जिसमें से किसी को भी आप फॉलो कर पाएंगे।
  • यूजर को थ्रेड ऐप की प्रोफाइल को पब्लिक और प्राइवेट रखने का ऑप्शन दिया गया है।

कहां से करें डाउनलोड
थ्रेड ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। मतलब इसे ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स थ्रेड तो डेस्कटॉप पर साइट से यूज कर सकेंगे।

Leave a comment