चेन्नई का ब्रिज बना शतरंज का मैदान! लोग देखकर कह रहे ये बातें

चेन्नई का ब्रिज बना शतरंज का मैदान! लोग देखकर कह रहे ये बातें

चेन्नई:अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी वीडियो-फोटो वायरल होती रहती है जिस देख दिमाग चक्करा जाता है और एक समय के लिए दिमाग को शांत करने की कोशिश में लग जाते है। ऐसे ही चेन्नई का एक ब्रिज काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि चेन्नई को चेस कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

दरअसल तमिलनाडु के मामल्लापुरम में 28 जुलाई से 44वां फिडे शतरंज ओलंपियाड शुरू होने वाला है। जिसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी सिलसिले में चेन्नई के नेपियर ब्रिज को एकदम शतरंज की बिसात वाला लुक दे दिया गया है। ब्रिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह पूरे शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद बना हुआ है और लोग यहां आकर तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

वहीं पेंटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है मानो ये ब्रज चेस का मैदान बना गया हो। साथ ही इस वीडिया को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि भारत की शतरंज राजधानी चेन्नई भव्य शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रतिष्ठित नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह सजाया गया है।

वीडियो को देखकर जहां कुछ लोगों को कंफ्यूज हो रही है तो कुछ लोगों का इस ब्रज ने दिल भी जीत लिया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है। लगभग 2 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीटभी किया है।

Leave a comment