
Tamil Nadu Govt. Drops Official Rupee Symbol: तमिलनाडु सरकार ने बजट 2025से पहले एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने अपने बजट दस्तावेजों से भारतीय रुपये के आधिकारिक चिन्ह (₹) को हटा दिया है। अब इसकी जगह तमिल लिपि का उपयोग किया जाएगा। यह पहली बार है जब किसी राज्य ने राष्ट्रीय मुद्रा चिन्ह को हटाकर अपनी भाषा और संस्कृति को प्राथमिकता दी है। इसे तमिलनाडु सरकार के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के विरोध से भी जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि,तमिलनाडु सरकार लंबे समय से केंद्र की नीतियों, खासकर NEP का विरोध कर रही है। सरकार का मानना है कि यह नीति तमिल भाषा, संस्कृति और शिक्षा प्रणाली के लिए सही नहीं है। उनका कहना है कि इससे शिक्षा पर केंद्र का नियंत्रण बढ़ेगा और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा होगी। रुपये के प्रतीक को हटाने का फैसला इस विरोध का एक और संकेत माना जा रहा है।
बजट दस्तावेजों में बड़ा बदलाव
बजट 2025के दस्तावेजों में साफ देखा जा सकता है कि रुपये का चिन्ह (₹) हटा दिया गया है। उसकी जगह अब तमिल लिपि में मुद्रा संकेत दिया गया है। सरकार का मानना है कि यह कदम तमिल भाषा को बढ़ावा देने और राज्य की अलग पहचान को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
संवैधानिक और आर्थिक बहस की आशंका
इस फैसले से कानूनी और आर्थिक बहस छिड़ सकती है। रुपये का चिन्ह (₹) पूरे देश में आधिकारिक रूप से मान्य है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और केंद्र सरकार की मान्यता प्राप्त है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र सरकार और RBI इस बदलाव पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
तमिलनाडु सरकार के इस कदम ने क्षेत्रीय भाषा और पहचान के मुद्दे को और हवा दे दी है। यह फैसला केंद्र और राज्य सरकार के बीच आर्थिक नीतियों पर एक नई बहस शुरू कर सकता है।
Leave a comment