Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को मिली ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की सपोर्ट, फिन एलन को बताया भारत के लिए बड़ा खतरा

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को मिली ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की सपोर्ट, फिन एलन को बताया भारत के लिए बड़ा खतरा

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरी दुनिया की नजरें भारत और न्यूजीलैंड पर टिकी हुई हैं। यह खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल तक पहुंची हैं। इस साल की शुरुआत में भारत ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। लेकिन फाइनल मुकाबले का दबाव अलग होता है। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान देश खिताब नहीं जीत पाया है और न ही कोई टीम अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर पाई है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज Brad Haddin ने कहा कि न्यूजीलैंड के ओपनर Finn Allen फाइनल में भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। एलन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। हैडिन ने कहा कि अगर फिन एलन फाइनल में अच्छी शुरुआत कर लेते हैं, तो वह भारत के घरेलू मैदान पर जश्न खराब कर सकते हैं। अगर मैं भारत की जगह होता, तो फाइनल में जिस टीम से बचना चाहता, वह न्यूजीलैंड ही होती।

न्यूजीलैंड खेलने से डरता नहीं- पूर्व विकेटकीपर

उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड भारतीय परिस्थितियों में खेलने से नहीं डरता। उनके मुताबिक, न्यूजीलैंड पहले भी भारत में टेस्ट सीरीज जीत चुका है और इसी आत्मविश्वास के साथ टीम फाइनल में उतर सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर Nathan Lyon ने भी न्यूजीलैंड को फाइनल का मजबूत दावेदार बताया है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती- लायन

लायन ने कहा कि मैं फाइनल में न्यूजीलैंड को जीतते हुए देख रहा हूं। भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह मिशेल सैंटनर की गेंदबाजी का सामना कैसे करते हैं। सैंटनर इन पिचों पर काफी किफायती साबित हुए हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले को लेकर रोमांच और भी बढ़ गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत घरेलू मैदान का फायदा उठाकर इतिहास रचता है या न्यूजीलैंड एक और बड़ा उलटफेर कर देता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें