Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस बल्लेबाज ने फेंस को दिया बड़ा सरप्राइज, आकृति अग्रवाल से की सगाई

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस बल्लेबाज ने फेंस को दिया बड़ा सरप्राइज, आकृति अग्रवाल से की सगाई

Prithvi Shaw Engaged: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रविवार को अपने लंबे समय से रिलेशनशिप में रही गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर सगाई समारोह की कई तस्वीरें साझा की, जिन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ पृथ्वी ने लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगी भर के हिट्स तक। वह मेरी परफेक्ट इनिंग्स हैं! #justengaged"। उनकी इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया और कमेंट्स में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

आईपीएल खेलेंगे पृथ्वी शॉ

आकृति अग्रवाल एक अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें कई मौकों पर पृथ्वी के साथ देखा गया है। फैंस के लिए यह खबर खास रही क्योंकि यह कुछ ही दिनों बाद आई जब उनके बचपन के दोस्त अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक से शादी की थी। पृथ्वी शॉ आगामी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था।

सचिन तेंदुलकर के बेटे ने की हाल ही शादी

इस बीच, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी के बाद फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "अर्जुन और सानिया के नए जीवन की शुरुआत के साथ, हम सभी प्यार और आशीर्वाद के लिए बेहद आभारी हैं। आपकी शुभकामनाओं ने इस शादी समारोह को परिवार और जोड़े के लिए अविस्मरणीय बना दिया। बहुत-बहुत धन्यवाद। अर्जुन और सानिया की शादी गुरुवार को एक निजी और स्टार-स्टडेड समारोह में हुई थी।

इस समारोह में क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियां और परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए। जोड़े ने पहले अगस्त 2025 में अपनी सगाई का ऐलान भी एक निजी समारोह में किया था। इस तरह, क्रिकेट और सोशल मीडिया की दुनिया में प्रेम और नई खुशियों का सिलसिला जारी है। पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई से उनके फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें