Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में कैसे बनाएगी जगह? 

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में कैसे बनाएगी जगह? 

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह काफी कठिन हो गई है। ग्रुप-1 में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस हार के बाद भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 63 रन की अहम पारी खेली, जबकि डेवल्ड ब्रेविस ने तेज 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। Marco Jansen ने चार विकेट लेकर भारतीय मध्यक्रम को तोड़ दिया। पूरी टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार से भारत का नेट रन रेट भी -3.800 हो गया है, जो आगे की राह में बड़ी चुनौती बन सकता है।

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? 

अब भारत के सामने करो या मरो की स्थिति है। अगर टीम इंडिया अपने बचे हुए दोनों मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत लेती है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका भी अपने सभी मैच जीतती है, तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाती है और भारत दोनों मैच जीतता है, तो तीन टीमें चार-चार अंकों पर पहुंच सकती हैं। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा। वहीं अगर भारत सिर्फ एक ही मैच जीत पाता है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। टीम इंडिया का अभियान अब संतुलन पर टिका है और आगे की हर जीत बेहद अहम होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अफगानिस्तान के बाद जापान के खिलाफ भी सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह आई सामने!

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। चर्चा की वजह से लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब जापान के खिलाफ भी एकमात्र टी20 मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

India Womens Team Wins Gold Medal: जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत का परचम लहराया है। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के भारी-भरकम अंतर से हराया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast