Search KhabarFast

Press ESC to close

फाइनल से पहले चचेरी बहन की मौत, फिर भी डटे रहे Ishan Kishan, जीत के बाद किया इमोशनल खुलासा

फाइनल से पहले चचेरी बहन की मौत, फिर भी डटे रहे Ishan Kishan, जीत के बाद किया इमोशनल खुलासा

Ishan Kishan T20 WC 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिख रही थी और जिसके बाद पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम इंडिया की खिताबी जीत में ईशान किशन ने अहम रोल निभाया।

मैच के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैच से पहले उनकी चचेरी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उन्होंने टीम के लिए मैदान में उतरना सही समझा। फाइनल में ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में 4 छक्के और 4 चौके की मदद से महज 25 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस जीत को ईशान किश्न ने अपनी दिवंगत बहन को समर्पित की।

यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं- ईशान

जीत के बाद ईशान किशन ने कहा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय था, लेकिन साथ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने उन्हें हिम्मत दी और देश के लिए खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि 'ईमानदारी से कहूं तो मैच से एक दिन पहले मेरी चचेरी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। मैंने उनके लिए अच्छा खेलने की कोशिश की। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को सबसे आगे रखो। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं। चूंकि महिला दिवस भी है, इसलिए यह मेरे लिए और भी खास है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast