
नई दिल्ली: बधाई हो! मामा जी को अपने सपनों की रानी मिल गई है। उन्होंने अपनी रानी से शादी रचा ली है। वैसे मामा जी के नाम से आप सभी समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे है। छोटे पर्दे पर अपनी दमदार शेरो-शायरी से एंकरिंग में नाम कामने वाले परितोष त्रिपाठी की।
बता दें परितोष त्रिपाठी ने उत्ताखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी के साथ बीते 10 दिसंबर को शादी के सात फेरे लिए है। इस शादी में परितोष के कई दोस्त और हिंदी जगत के लोग शामिल हुए थे। सबने जमकर नाच गाना भी किया। फोटो देख फैंस दोनो को खूब आशीष दे रहे है।
परितोष त्रिपाठी ने रचाई मीनाक्षी के साथ शादी
बतौर एंकर और एक्टर उनकी शादी बेहद ग्रैंड तरीके से हुई। उन्होंने पहाड़ों की गोद देहरादून में अपनी शादी रचाई। दो दिन तक चली इस शादी समारोह में मुंबई से कई फिल्मी स्टार ने शिरकत की। ऐसे में उनके शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस फोटो को देखकर बहुत शुभकामनाएं दे रहे है।
वहीं तस्वीरों में देख जा सकता है कि दूल्हा बने परितोष शेरवानी और पगड़ी में काफी जच रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन मीनाक्षी पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। मीनाक्षी और परितोष के चेहरे की खुशी बता रही है कि इन दोनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।
पंकज के साथ शेयर करते है स्पेशल बॉन्ड
बता दें परितोष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते है। ऐसे में वो पूरी शादी में खूब मजे करते हुए दिखे। इतना ही नहीं उन्होंने शादी में खूब डॉन्स भी किया। पहली बार उनको ऐसे खुल कर डॉन्स करते देखा गया है। इसके साथ ही मशहूर डांसर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत कर चार चांद लगा दिए हैं।
Leave a comment