
नई दिल्ली: सीरिया में इमारत ढहने की बड़ी घटना की खबर सामने आई है जिसमें तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें से 11 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। जबकि 2 घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, सीरीया के शहर अलेप्पो में एक इमारत ढहने की खबर सामने आई जिसमें तीन बच्चों सहित कम से कम 11लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही थी। जो पांच मंजिला तक बना दी गई थी। लेकिन बीते दिन इमारत ढह गई जिसमें तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें से 11 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। जबकि 2 घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवा दिया है।
नगर परिषद के प्रमुख मुइद मदलाजी के अनुसार, इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी और इसकी नींव कमजोर थी। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान क्षेत्र को व्यापक नुकसान हुआ था। जिससे यह अचानक भरभराकर गिर गई. इस दौरान इसमें कई लोग मौजूद थे। बता दें कि दिसंबर 2016तक फरदौस विद्रोहियों के कब्जे वाला इलाका था। जिसके बाज रूस और ईरान की मदद से सरकारी बलों ने शहर के पूर्वी हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद सीरिया के 11साल के युद्ध संघर्ष के दौरान अलेप्पो में कई इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गईं थी, जिसमें सैकड़ों लोग भी मारे गए थे।
Leave a comment