अक्सर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बनती है इस खतरनाक बीमारी का शिकार

अक्सर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बनती है इस खतरनाक बीमारी का शिकार

नई दिल्ली'स्वास्थ्य ही धन है, सोने एवं चांदी कभी भी वास्तविक धन नहीं हों सकते'।इस महत्वपूर्णपंक्ति को हमारे राष्ट्रपिता के द्वारा कहा गया है। आज कल लोग खुद के स्वास्थय से ज्यादा पैसो के पीछे भागने लगे है। जिस का असर हम लोगों की जिंदगियों पर देख सकते है। आज के दौर में लोगों के स्वास्थ्य पर बीमारियों ने ड़ेरा जमा लिया है। अगर आपको अपने जीवन में कुछ हासिल करना हैं तो जिस चीज की आपको सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी वह है आपका स्वास्थय। वहीं पुरुषों के साथ-साथ महिलाओंको भी अपने स्वास्थ पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आज कल पुरुषों से जादा महिलाओं को सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी हार्ट अटैक है।

बता दें कि डॉक्टर्स का मानना है कि शहरों में महिलाओँ में हार्ट अटैक के मामले ज्यादा देखने को मिलते है,इसलिए महिलाओं को भी अपने हार्ट का ख्याल रखना चाहिए है। मेनोपॉज से पहले महिलाओँ के शरीस से निकलने वाली गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है और बुरे कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखता है।लेकिन मेनोपॉज के बाद ऐसा बिल्कुल नहीं होता है,जिस करण महिलाओँ का कॉलेस्ट्रोल बढ़ने लग जाता है और हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। इसके अलावा मोटापे  और हाइपरटेंशन के कारण महिलाओं मे हार्ट अटैक के मामले बढ़ने लगे है।

हार्ट अटैक को रोकने के लिए क्या करना चाहिए:-

1. महिलाओँ को अपने हार्ट का स्क्रीनिंग रेगुलर करवाना चाहिए। इसके अलावा बीपी और शुगर की जांच करावानी चाहिए।

2. महिलाओं को एक घंटे के लिए कोई एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

3. जंक फूड और तेल वाले खाने को बिल्कुल नजरअंदाज करना चाहिए ताकी कोलेस्ट्रॉल ना बढ़े।

4. शुगर, बीपी या कोई और बीमारी है तो उसकी दवायें टाइम पर लेनी चाहिए। इसके अलावा स्ट्रेस,वेट और मोटापे को कंट्रोल में रखना चाहिए।

Leave a comment