
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर आज सुबह हमले की खबर सामने आई है। इस दौरान उनके घर पर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की गई। इस जानकारी स्वाति मालीवाल ने खुद ट्वीट कर दी है। खबरों के अनुसार उनके घर पर कोई हमलावर घुस आया और हमला किया गया। राहत की बात ये है कि इस हमले में स्वाती मालीवाल और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मै डरुंगी नहीं- स्वाति मालीवाल
बता दें, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने के घर पर हमला हुआ। उन्होंने ये जाने खुद ट्वीट कर दी, उन्होंने बताया कि ‘अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किय। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी मां दोनो घर पर नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं। दिल्ली पुलिस को कम्प्लेन कर रही हूं’। बता दें इस हमले से एक दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। रविवार को एलजी वीके सक्सेना के नाम लिखी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा था, कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। वहीं दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है।
केजरीवाल ने लिया हमले का संज्ञान
साथ ही घटना की जानकारी मिलते है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है। यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है। खुले आम कत्ल हो रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि LG साहिब थोड़ा समय कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे।
Leave a comment