Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती को मिलेगी बेल या फिर जेल ? आज इस पर होगा फैसला

Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती को मिलेगी बेल या फिर जेल ? आज इस पर होगा फैसला

नई दिल्ली. सुशांत मौत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती पिछले 3 तीन से जेल में हैं. इस बीच उन्होंने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका भी दायर कर रखी है, जिस पर आज फैसला आना है. बता दें कि कोर्ट ने गुरुवार को मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था, आज इस पर फैसला आना है. आज देखना ये अहम होगा की रिया को बेल मिलेगी या फिर जेल ...

22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजी गई रिया लगातार बेल की कोशिश कर रही है. लेकिन लगता है अभी चंद रोज और जेल की चारदिवारी में दिन काटना बाकी है. सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती  को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ लगातार जारी है. रिया की जमानत याचिका पर कल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. 
 
उसी याचिका पर आज फैसला आना है. बता दें कि बुधवार को सत्र अदालत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने ड्रग्स केस में अनुज केशवानी को छोड़कर सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत मांगी थी. केशवनी को 14 सितंबर तक एनसीबी हिरासत में भेजा गया है. जबकी रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सभी की जमानत के आवेदन की कॉपी एनसीबी को दे दी गई है.
 
रिया ने अपनी जमानत याचिका में कई ऐसे पवॉइंट डाले हैं जिसके आधार पर उसे उम्मीद है की कोर्ट बेल देगा. रिया ने दलील देते हुए कहा है कि एक भी महिला अधिकारी नहीं थी जो कानून के अनुसार वर्तमान आवेदक से पूछताछ करती हो. सुप्रीम कोर्ट ने शीला बर्स वर्सेज महाराष्ट्र केस में ये कहा था कि पूछताछ सिर्फ महिला पुलिस अधिकारी या कांस्टेबल की मौजूदगी में ही होनी चाहिए. रिया चक्रवर्ती ने जमानत अर्जी में सर्वोच्च अदालत की गाइडलाइन्स मानने में एजेंसी की विफलता का आरोप लगाया. साथ ही अपनी जमानत याचिका में रिया ने कहा कि वो निर्दोष है और केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है. हालांकि, एनसीबी का दावा है कि रिया ने ड्रग्स खरीदे थे.
 
 
 

Leave a comment