Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की पड़ोसी का दावा-13 जून की रात बंद थी कमरे की लाइट, नहीं हुई थी पार्टी

Sushant Singh Rajput  Case: सुशांत की पड़ोसी का दावा-13 जून की रात बंद थी कमरे की लाइट, नहीं हुई थी पार्टी

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में आएदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सीबीआई भी नए सिरे से पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस बात सुशांत केस में एक और तथ्य सामने आया है. दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनकी एक पड़ोसी महिला ने बड़ा खुलासा किया है. पड़ोसी महिला ने दावा किया कि 13 जून की रात को सुशांत के घर कोई पार्टी नहीं हुई थी. 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत के बांद्रा स्थित बिल्डिंग में रहने वाली उनकी एक पड़ोसी महिला ने खुलासा करते हुए कहा है कि 13 जून की रात सुशांत के कमरे की लाइट बंद थी. सिर्फ किचन की लाइट जल रही थी. महिला के अनुसार अक्सर सुशांत के कमरे की लाइट सुबह 4 बजे तक जलती रहती थी. इतना ही नहीं पड़ोसी महिला ने दावा करते हुए यह भी कहा है कि 13 जून की रात को सुशांत के घर कोई पार्टी नहीं हुई थी.
 
 
वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने भी सुशांत केस में अपनी जांच प्रक्रिया तेज कर दिया है. सीबीआई जल्द ही सुशांत के मौत के दिन के सीन को रिक्रिएट भी करने की तैयारी पूरी कर चुकी है. 
 
 

Leave a comment