Sushant Singh Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने डॉक्टरों से मांगी विसरा की रिपोर्ट

नई दिल्ली. सुशांत राजपूत मौत मामले में सीबीआई गहराई से जांच में जुटी हुई है. सुशांत की मौत की गुत्थी को जल्द सुलझाने के लिए पूछताछ का सिलसिला लगातार पांचवें दिन भी जारी है. ऐसे में शक की सुई कई लोगों की तरफ घूम रही है. इस बीच मामले में अपडेट सामने आई है कि अब सीबीआई ने डॉक्टरों से विसरा रिपोर्ट की मांग की है.
सुशांत राजपूत की मौत देखने में तो आत्महत्या लग रही थी,लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है. इस मामले की हकीकत कुछ और ही नजर आती जा रही है. मुंबई पुलिस की कार्रवाई से नाखुश सुशांत के परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी. जिसके बाद सीबीआई लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले में जांच पिछले पांच दिनों से लगातार जारी है. अब सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट में उसके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और नौकर दीपेश सावंत से लगातार पूछताछ कर रही है.
बता दें कि सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई है. इन पांच दिनों में सीबीआई की टीम सुशांत के कुक नीरज, दोस्त सिद्धार्थ पिठाने और नौकर दीपेश सावंत से कई बार पूछताछ कर चुकी है. जांच टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन से सुशांत की मौत से जुडे दस्तावेज भी ला चुकी है और अब डॉक्टरों की टीम से विसरा रिपोर्ट मांगी गई है ताकी सच तक पहुंचा जा सके. शक के कटघरे में रिया भी है.
Leave a comment