Sushant Singh Case: ड्रग्स कनेक्शन पर रिया चक्रवर्ती के घर रेड, शौविक को साथ लेकर गई NCB

Sushant Singh Case: ड्रग्स कनेक्शन पर रिया चक्रवर्ती के घर रेड, शौविक को साथ लेकर गई NCB

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच तेज हो गई है. रिया चक्रवर्ती के ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी भी लगातार हरकत में है. इस बीच शुक्रवार यानि आज सुबह NCB ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा.  इतना ही नहीं सैमुअल मिरांडा के घर पर भी NCB का सर्च ऑपरेशन जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोविक चक्रवर्ती को एनसीबी की टीम अपने साथ ले गई है. वहीं एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है.

बता दें कि सुशांत सिंह केस में तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार NCB की टीम रिया के घर आज सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर छापा मारने पहुंची. शोविक-रिया की ड्रग्स चैट सामने आने के बाद NCB ने रेड का एक्शन लिया है. रिया के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एनसीबी रिया के लैपटॉप, फोन और हार्ड डिस्क को खंगाल रही है. इसके अलावा एनसीबी ने रिया और मिरांडा के कार की तलाशी भी ली है.

 

 

Leave a comment