Sushant Singh Case: सुशांत केस में सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ जारी, रिया चक्रवर्ती को भी CBI ने जारी किया समन

Sushant Singh Case:  सुशांत केस में सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ जारी, रिया चक्रवर्ती को भी CBI ने जारी किया समन

नई दिल्ली.  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच तेजी से जारी है. सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज चौथा दिन है. सीबीआई ने पहले तीन दिन  सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ की. इसके बाद अब चौथे दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है. बता दें कि इससे पहले रिया से ईडी की टीम दो बार पूछताछ कर चुकी है.
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई ने रिया और उनके पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है. खबर यह भी है कि सीबीआई आज फिर से सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर सकती है. सीबीआई के पास अभी भी कई सवाल है, जिनके जवाब नहीं मिल पाए हैं. सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत का कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत तीनों भी मौजूद थे. 
 
इस दौरान जब सीबीआई ने इनसे अलग-अलग पूछताछ की, तो तीनों के बयान में काफी अंतर मिला. 14 जून के दिन क्या हुआ था. कैसे सुशांत को फंदे से उतारा गया, कब क्या हुआ इस पर तीनों के बयान एक दूसरे से मेच नहीं खा रहे थे. 13 और 14 जून की घटनाओं के बारे में सिद्धार्थ और नीरज ने अलग-अलग जानकारियां दीं. इतना ही नहीं 8 जून की रात सिद्धार्थ और रिया के बीच क्या हुआ इस पर भी सिद्धार्थ का बयान अलग मिला.
 
 
 
 

Leave a comment