Sushant Singh Case: सुशांत मामले में पहली बार खुलकर बोलीं रिया चक्रवर्ती, इंटरव्यू पर मचा बवाल

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर आएदिन नए-नए आरोप लग रहे हैं. सुशांत केस में सीबीआई और ईडी लगातार रिया को घेरे हुए है. इस बीच रिया चक्रवर्ती ने पहली बार सुशांत मामले में चुप्पी तोड़ते हुए खुद को बेगुनाह बताया है. इतना ही नहीं रिया ने यह भी कहा कि वो सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थीं, बल्कि दोनों एक कपल की तरह रहते थे. वहीं रिया के इस इंटरव्यू का सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने विरोध किया है.
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने एक हिंदी चैनल को दिए इन्टर्व्यू में अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को गलत बताया. उन्होंने अपने यूरोप ट्रीप का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम यूरोप ट्रीप पर जा रहे थे तो सुशांत ने उन्हें बताया कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता है. इसके लिए वो मोडाफिनिल नाम की एक दवाई हमेशा अपने पास रखते थे. यूरोप ट्रीप पर जाने से पहले भी उन्होंने यही दवाई ली थी.
इसके अलावा उन्होंने अपने इंटरव्यू में और भी कई बातों का खुलासा किया है. जिसे लेकर वो सुबह से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं रियाके इस इंटरव्यू पर बवाल मचना शुरू हो गया है है. रिया के इस इंटरव्यू का सुशांत की बहन ने विरोध करते हुए भारत सरकार से एक खास अपील की. श्वेता ने ट्वीट कर मांग की है कि रिया के इस इंटरव्यू को न दिखाया जाए, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आरोपी अपने मकसद में कामयाब हो जाएगा.
Leave a comment