Sushant Singh Case: सुशांत सिंह मौत के मामले में एम्स ने सौंपी अपनी रिपोर्ट, कहा- विसरा में नहीं पाया गया जहर

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई काफी तेजी से लगी हुई है. सुशांत मौत केस को लेकर सीबीआई अभी तक कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है. वहीं सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में भी आएदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच सोमवार देर रात एम्स की फोरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी हैं.
सुशांत मौत पोस्टमार्टम को लेकर एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. एम्स ने अपनी इस रिपोर्ट में दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत जहर से नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार जांच के दौरान सुशांत के शरीर में किसी तरह का कोई जहर नहीं पाया गया है. हालांकि इस दौरान एम्स ने कूपर अस्पताल के फॉरेंसिक रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं.
एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कूपर अस्पताल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कूपर अस्पताल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइमिंग नहीं डाला. ऐसा लग रहा था कि इसे आत्महत्या साबित करने की जल्दबाजी की गई थी.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गु्त्थी दिन पर दिन और भी ज्यादा उलझती जा रही है. वहीं सुशांत की मौत से जुड़ें ड्रग्स मामले में जहां रिया चक्रवर्ती इनदिनों जेल में अपने दिन गुजार रही हैं, वहीं ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसी बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं.
Leave a comment