Sushant Singh Case: एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा- नहीं हुई सुशांत की हत्या, सुसाइड की बात पर मुहर

Sushant Singh Case: एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा- नहीं हुई सुशांत की हत्या, सुसाइड की बात पर मुहर

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस हर रोज नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं. सीबीआई पिछले काफी दिनों से सुशांत मामले में हर एंगल से जांच में जुटी हुई है. इस बीच अब सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट में एक नया खुलासा हुआ है. एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सुशांत की हत्या नहीं हुई है.

दरअसल, सुशांत के मौत और आत्महत्या के बीच की गुत्थी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एम्स की फॉरेंसिक डॉक्टरों की टीम ने सीबीआई को फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है. खबरों की मानें तो एम्स ने अपनी  इस रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से इनकार किया है और मौत होने का कारण अत्महत्या बताया है.
 
एम्स ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत की हत्या को खारिज करते हुए कहा है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है. तीन महीने बाद आई आत्महत्या की इस थ्योरी को एम्स फॉरेंसिक टीम की फाइनल रिपोर्ट कही जा रही है. खबर है कि इस रिपोर्ट को एम्स के पैनल ने सीबीआइ को सौंप दिया है.
 
 
 
 

Leave a comment