Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और मिरांडा को 9 सितंबर तक की रिमांड

Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और मिरांडा को 9 सितंबर तक की रिमांड

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में हर वक्त नए अपडेट सामने आ रहे हैं. ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर एनसीबी का शिंकजा कसता जा रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को 9 सितम्बर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है. इसके अलावा कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया है.

दरअसल, कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को 9 सितम्बर तक के लिए रिमांड में रखने का आदेश दिया गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि ये दोनों NCB की कस्टडी में रहेंगे. इसके साथ ही कोर्ट ने कैजान को 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. इतना ही नहीं कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को भी ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है.

कोर्ट ने एनसीबी को रिया को समन भेजने का आदेश दिया है. इसके बाद एनसीबी अब रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी. खबर यह भी है कि रिया की शौविक और सैमुअल के बीच आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी. वहीं दूसरी ओर सीबीआई भी सुशांत के मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हर कोशिश कर रही है. 

 

 

Leave a comment