Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में NCB की छापेमारी, रिया के भाई शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को पकड़ा

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) काफी एक्टिव हो गई है. एनसीबी ने आज छापेमारी कर ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्हौत्रा को पकड़ा है. एनसीबी ने संदीप के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है.
एनसीबी ड्रग्स मामले में लगातार छापेमारी कर रही है. इस बीच खबर आई है कि एनसीबी की एक टीम ने सोमवार सुबह ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्हौत्रा के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है. बता दें कि सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का स्कूल फ्रेंड है. शोविक और सूर्यदीप के कई चैट भी सामने आए थे, जिसके आधार पर एनसीबी ने उसे हिरासच में लिया है.
वहीं दूसरी ओर ड्रग्स मामले में अब बहुत ही जल्द बॉलीवुड के उन तमाम सेलिब्रिटीज पर भी गाज गिर सकती है, जिनका नाम रिया और शोविक से पूछताछ के दौरान सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार 25 सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं. जिनमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम खुलकर आ चुका है.
Leave a comment