Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का व्हाट्सएप चैट वायरल, खुद तोड़ा था सुशांत संग रिश्ता !

Sushant Singh Rajput Case:  रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का व्हाट्सएप चैट वायरल, खुद तोड़ा था सुशांत संग रिश्ता !

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में आएदिन नई चीजें निकलकर सामने आ रही हैं.  कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई सुशांत केस में छानबीन के लिए मुंबई पहुंच गई है. इस बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का व्हाट्सएप चैट भी सामने आया है. यह चैट 8 जून का है, जब रिया सुशांत के घर से गई थी. रिया और महेश भट्ट का यह चैट काफी वायरल हो रहा है, इतना ही नहीं इसे पढ़ने के बाग कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया खुद ही सुशांत संग अपना रिलेशन तोड़कर गई थीं.
 
दरअसल, 8 जून को जब रिया सुशांत के घर से गई थीं उस दिन उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत की थी. चैट के अनुसार रिया और महेश भट्ट के बीच सुशांत संग रिलेशनशिप पर बातें हुई थीं. जिसे पढ़कर पता चलता है कि रिया ने खुद ही सुशांत का घर छोड़ा था.
 
महेश भट्ट से सुशांत संग रिलेशनशिप पर मैसेज पर बातचीत की थी. उस चैट के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था. वायरल हो रहे इस चैट में रिया ने सुशांत का घर छोड़ने के बाद महेश भट्ट को लिखा था- आयशा अब भारी दिल और राहत की सांस के साथ आगे बढ़ गई है,सर. हमारी आखिरी कॉल आंखें खोलनी वाली थी. आप मेरे एंजेल हैं. आप तब भी मेरे साथ थे. आज भी मेरे साथ हैं.
 
वहीं रिया के इस मैसेज पर महेश भट्ट का भी हैरान कर देने वाला रिएक्शन सामने आया है. रिया के इस मैसेज का जवाब देते हुए महेश भट्ट लिखते हैं - अब पीछे मुड़ कर मत देखना. जो जरूरी है उसको संभव बनाओ. इस कदम से तुम्‍हारे पिता खुश होंगे. अपने पिता को मेरा प्‍यार देना. रिपोर्ट्स के अनुसार रिया के पिता सुशांत संग अपनी बेटी के रिलेशन से खुश नहीं थे.
 
बता दें कि रिया ने अपने बयान में कहा था कि वो सुशांत के कहने पर उनका घर छोड़कर गई थीं. लेकिन  रिया और महेश भट्ट को जो चैट वायरल हो रहा है वो एक अलग ही कहानी बयां कर रही है. 
 
 

Leave a comment