Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती से NCB की पूछताछ जारी, हो सकती है गिरफ्तारी !

Sushant Singh Case: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती से NCB की पूछताछ जारी, हो सकती है गिरफ्तारी !

नई दिल्ली. ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी का शिंकजा लगातार कसता नजर आ रहा है. NCB का आज भी रिया से पूछताछ जारी है. खबर यह भी है कि रिया की आज गिरफ्तारी भी हो सकती है. इससे पहले एनसीबी रिया के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा को 9 अगस्त तक के लिए रिमांड में भेज चुकी है. रिया चक्रवति सवालों के घेरे में फंसती हुई सी नजर आ रही है, जिसके चलते रिया  से लगातार पूछताछ हो रही है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी लगातार गिरफ्तारी और पूछताछ कर रही है. एनसीबी ने सुशांत सिंह की मौत मामले में मुख्य संदिग्ध रिया चक्रवर्ती से रविवार को करीब छह घंटे तक पूछताछ की. आज फिर एनसीबी ने रिया से पूछताछ कर रही है.
 
माना जा रहा है कि एनसीबी के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त है, जिसका जवाब अब तक रिया पूरी तरह से नहीं दे पाई हैं. यही वजह है कि रिया से लगातार पूछताछ जारी है. उधर सीबीआई ने भी कूपर अस्पताल में सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई, एनसीबी और ईडी जांच कर रही हैं.
 
 
 

Leave a comment