Sushant Singh Case: सुशांत सिंह केस में नया खुलासा, सामने आया रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन!

Sushant Singh Case: सुशांत सिंह केस में नया खुलासा, सामने आया रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन!

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में आएदिन नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रिया चक्रवती का व्हाट्सएप चैट हाथ लगा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल इस व्हाट्सएप चैट के जरिए रिया चक्रवती का एक ड्रग डीलर के साथ संपर्क निकलकर सामने आ रहा है, जिसे सीबीआई और ईडी ने जांच के लिए नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम के पास भेज दिया है. अब नॉरकोटिक्स ब्यूरो रिया के ड्रग्स कनेक्शन की जांच करेगी. 

दरअसल, ईडी के हाथों रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट लगे हैं. रिया के ये चैट्स रिट्रीव चैट्स बताए जा ऱहे हैं. जिन्हें रिया काफी पहले ही डिलीट कर चुकी थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार पहली चैट रिया और गौरव आर्या के बीच की है, गौरव को ड्रग्स डीलर बताया जा रहा है. इस चैट में रिया चक्रवर्ती ने गौरव को लिखा है कि - अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें, तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है. यह चैट 8 मार्च 2017 का बताया जा रहा है. वहीं दूसरी चैट में रिया गौरव से पूछती हैं कि क्या तुम्हारे पार MD है... 

रिया के इन व्हाट्सएप चैट में उनकी कई लोगों से बातचीत हुई है. जिसमें जया साहा और मिरांडा सुशी के मैसेज भी शामिल है. रिपोर्ट्स के अनुसार 25 नवंबर 2019 के एक चैट में रिया ने जया साहा को लिखा है- कॉफी,चाय या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालो और उसे पीने दो. किक लगने के लिए 30 से 40 मिनट देना होगा.
 
वहीं मिरांडा सुशी ने रिया से चैट करते हुए लिखा है- हाय रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है, क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है
 
 

Leave a comment