Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराया केस

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में अब एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. रिया ने प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है.
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है. रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि 8 जून को सुशांत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने आरएमएल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था. रिया ने आगे यह भी कहा कि उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है.
Leave a comment