Search KhabarFast

Press ESC to close

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को लगाई फटकार, SMA मरीजों के साथ शो करने की दी सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को लगाई फटकार, SMA मरीजों के साथ शो करने की दी सलाह

SC Reprimands Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना को दिव्यांगता पर किए गए मजाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि ह्यूमर किसी की गरिमा की कीमत पर नहीं होना चाहिए। साथ ही रैना को सुझाव दिया कि वे स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों के साथ एक शो आयोजित करें, ताकि इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाई जाए।

आपका पैसा नहीं चाहते- कोर्ट

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वे आपका पैसा नहीं चाहते, उन्हें गरिमा और सम्मान चाहिए। अपने मंच का इस्तेमाल करके उनकी उपलब्धियों को दिखाने के लिए करें। कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसे शो फंड जुटाने में मदद कर सकते हैं, ताकि समय पर इलाज मिल सके।

केंद्र सरकार किया ये सवाल

इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्यों न दिव्यांग व्यक्तियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर SC/ST एक्ट जैसी सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सहमति जताते हुए कहा कि हास्य किसी की गरिमा की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

कोर्ट ने जताई उम्मीद

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बताया कि SMA से पीड़ित कई लोग काफी प्रतिभाशाली हैं। कोई माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहा है, कोई मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है, कोई शास्त्रीय गायक है, तो कोई असमिया लेखक और प्रकाशक हैं। इनकी उपलब्धियों को दुनिया के सामने रखा जाना चाहिए। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि समय रैना और अन्य कॉमिक्स इस दिशा में ईमानदारी दिखाएंगे और ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि हम चाहते हैं कि अगली सुनवाई से पहले कम से कम दो ऐसे कार्यक्रम हों।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast