
नई दिल्ली : बॉलीवुड के ही-मैन सनी देओल की फिल्म 'दामिनी' उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. दामिनी फिल्म में सनी देओल के धमाकेदार डॉयलॉग्स ने इस फिल्म को धमाकेदार बना दिया था. अमरीश पुरी से लेकर इस फिल्म की अभिनेत्रीमीनाक्षी शेषाद्रि के किरदारों को लोग आज भी भुला नहीं पाते हैं.
अब खबर आ रही है की मुताबिक सनी देओल फिल्म 'दामिनी' का रीमेक बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. दामिनी फिल्म के राइट्स शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के पास हैं. इस काम में मदद करते हुए सनी देओल की मदद करते हुए शाहरुख खान ने फिल्म 'दामिनी' के राइट्स उन्हे दे दिए हैं.
रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल फिल्म 'दामिनी' का रीमेक अपने बेटे करण देओल के लिए बनाने वाले हैं. सनी चाहते हैं इससे उनके बेटे के करियर को बूस्ट अप मिले. वहीं सनी देओल के बेटे करण देओल ने पिछले साल फिल्म'पल पल दिल के पास' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. और लोगों ने सनी देओल के बेटे को एक्टिंग तक सीखने की सलाह दे डाली थी. इसलिए अब सनी देओल हर कदम बड़ा फूंक-फूक कर रख रहे हैं.
'दामिनी' साल 1993 में आई थी बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था. फिल्म में सनी देओल की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने और उनके डायलॉग्स ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया था. आज भी सनी देओल कहीं पर जाते हैं तो लोग उनसे ‘दामिनी’फिल्म के डायलॉग्स बुलवाना पसंद करते हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा ऋषि कपूर, अमरीश पुरी और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे सितारे नजर आए थे.
Leave a comment