
नई दिल्ली: देश में बरसात का मौसम अब लगभग खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों ने अपने घरों से गरम कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सर्दियों की घूप शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। धूप से शरीर को विटामिन डी मिलता है। साथ ही ठंडे मौसम में गर्माहट का ऐहसास भी होता है। इसलिए लोगों को सर्दियों में घूप ज्यादा पसंद आती है।
वहीं शरीर को ही नहीं पौधों को सूरज की किरणों की जरूरत होती है ताकि फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया होती रहे, ठीक उसी तरह हमारे शरीर के हिमोग्लोबिन को ऊर्जा प्रदान करने के लिए धूप की जरूरत होती है। सीधे धूप में बैठने के अलावा, सूरज की किरणों का सेवन पकी फसलों, फलों के जरिए भी किया जाता है। इसी वजह से कच्ची सब्जियों, फलों, अनाज को भी सनफूड भी कहा जाता है।
घूप से मिलते है फायदे
सर्दियों की घूप शरीर को अच्छी लगती है। शरीर में गर्माहट आती है साथ ही ठंड का अहसास भी इससे कम हो जाता है। धूप बॉडी के इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाने का काम करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये विटामिन डी का बेहतर सोर्स है। इससे हमारे शरीर की कोशिकाएं एक्टिव रहती हैं। साथ ही इससे दिमाग संतुलित तरीके से काम करता है और हम हेल्दी और फ्रेश रहते है। घूप हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने और कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए भी कारगार साबित होता है। धूप लेने से शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन, एक्जिमा, सोरायसिस, फंगल प्रॉब्लम जैसी दिक्कतों में भी राहत मिलती है।
Leave a comment