
ब्राज़ील: सांप एक ऐसा जीव है जिसके सामने आने से अच्छे-अच्छे लोगों की बोलती बंद हो जाती है। ऐसे में अगर हम आपको बोले की दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ सांपों का राज चलता है। सांप ही नहीं जहरीले सांपों का राज चलता है। तो आपका क्या रिएक्शन होगा। लेकिन ऐसा एक आईलैंड का यहा सिर्फ सांप ही राज करते है इंसानों के जाने पर पांबदी है।
दरअसल ब्राज़ील के साओ पाउलो में मौजूद इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड आइलैंड में दुनिया के ऐसे ही सबसे विषैले सांपों का घर है, यहां इंसानों के आने पर पूरी तरह पाबंदी है। साओ पाउलो से 32 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद द्वीप इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड पर हज़ारों अलग-अलग तरह के सांप मिलते हैं, जो बेहद ज़हरीले हैं। बताया जाता है कि द्वीप पर कुछ ऐसे भी खतरनाक सांप हैं, जो उछलकर चिड़ियों को भी काट लेते हैं। यहां मौजूद सबसे दुर्लभ और ज़हरीला सांप सुनहरे सिर वाला गोल्डेन लांसहेड वाइपर है, जो सिर्फ इसी आइलैंड पर मिलता है. बताते हैं उसका ज़हर इतना खतरनाक है कि इंसान का भी मांस गला देते है।
इस खतरनाक जगह पर किसी टूरिस्ट या आम इंसान को जाने की इज़ाजत नहीं है। ब्राज़ील की नेवी और जैव विविधता संरक्षण के लिए चिको मेंडेस संस्थानके कुछ चुने हुए रिसर्चर्स ही इस जगह पर जा सकते हैं। कहा जाता है कि साल 1909 से 1920 के बीच कुछ लोग लाइट हाउस के संचालन के लिए वहां रहते थे, लेकिन अब कोई भी सांपों के डर से वहां नहीं जाता। हालांकि कुछ अफवाहें ऐसी आती रही हैं कि द्वीप पर अवैध रूप से शिकारी आते हैं, लेकिन इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है।
Leave a comment