Search KhabarFast

Press ESC to close

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी....संसद मार्ग पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा, सड़क में गाड़े गए ब्रिगेड

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी....संसद मार्ग पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा, सड़क में गाड़े गए ब्रिगेड

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के पूरे इलाके में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने  ब्रिगेड  को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए सड़क पर लोहे की मोटी शीटें लगाकर उन्हें बड़ी कीलों और पेंचों से मजबूती से फिक्स कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर भी ब्रिगेड अपनी जगह से हटाए न जा सकें।

बैरिकेड लगाने तक ही सीमित नहीं पुलिस

पुलिस ने सिर्फ बैरिकेड लगाने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि सभी बैरिकेड्स को लोहे की चेन और मजबूत रस्सियों से एक-दूसरे से बांध दिया है। इसका मकसद यह है कि अगर कोई बैरिकेड हटाने की कोशिश करे तो पूरी ब्रिगेड लाइन एक साथ मजबूती से खड़ी रहे। संसद मार्ग पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जॉइंट सीपी विजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बैरिकेड्स को नए तरीके से मजबूत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर जो भी जरूरी कदम हैं, वे सक्षम अधिकारी के निर्देश पर उठाए जा रहे हैं।

कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई

जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के सामने संसद मार्ग पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। पूरे इलाके को चारों ओर से घेर दिया गया है। पुलिस ने करीब छह से सात परतों में बैरिकेड लगाए हैं ताकि किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर आगे न बढ़ सकें। करीब से देखने पर पता चलता है कि बैरिकेड्स को तीन अलग-अलग लेयर में लगाया गया है। इनके नीचे लोहे की शीटें बिछाई गई हैं, जिन्हें लोहे के एंगल और बड़ी कीलों की मदद से सीधे सड़क में गाड़ दिया गया है। इससे बैरिकेड्स को हिलाना या पीछे खिसकाना बेहद मुश्किल हो गया है।

क्या है सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य? 

कुछ जगहों पर कीलें ठोकते समय मुड़ गईं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें मजबूती से सड़क में फिक्स किया है। सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य साफ है कि अगर प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ते हैं और कोई बैरिकेड्स हटाने की कोशिश करता है, तो वे अपनी जगह से नहीं हिलें। फिलहाल जंतर-मंतर पर छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी हैं।

Also read: CJP Protest: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, CJP प्रदर्शन में 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल; 15 FIR दर्ज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 24 September: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बिहार-झारखंड तक पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

24 September Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर 2026 गुरूवार को कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast