Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

08 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ असम, केरल में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उन्हें राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 08 अगस्त का मौसम का अपडेट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

किन राज्यों में बरसेंगे बादल?

IMD के अनुसार, देश के लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गोवा, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरलस, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

Also read: NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने सुनीं CBI की दलीलें

दिल्ली में कैसा रहेगा 08 अगस्त का मौसम?

मालूम हो कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिस वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली के मौसम को देखते हुए IMD ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला 10 अगस्त तक जारी रहेगा। IMD ने बताया कि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, निचले इलाके जलमग्न हो सकते है। इस दौरान रुक-रुककर बादस बरस सकते है।

बिहार में जोरदार बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। कल 08 अगस्त को कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। IMD ने बताया है कि 07 से 13 अगस्त राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।   

हरियाणा में 08 अगस्त का मौसम

हरियाणा में भी मानसून अरने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast