Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: चार धाम और कांवर यात्रा को लेकर CM धामी ने दोहराई प्रतिबद्धता, बोले – तीर्थयात्रियों की सुरक्षा...

Uttarakhand News: चार धाम और कांवर यात्रा को लेकर CM धामी ने दोहराई प्रतिबद्धता, बोले – तीर्थयात्रियों की सुरक्षा...

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के चलते तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार धाम यात्रा को बीच-बीच में रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से कहा ‘पिछले दो-तीन दिनों से कई जगहों पर बारिश हो रही है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश दर्ज की गई है। जलस्तर भी बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। इसे देखते हुए स्थिति के अनुसार यात्रा को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।‘

Also read: भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

उन्होंने आगे कहा कि राज्य प्रशासन कांवड़ यात्रा का सुचारू रूप से संचालन कर रहा है। धामी ने कहा ‘कांवड़ यात्रा भी जारी है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।‘ सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हरिद्वार में गंगा का वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर है, लेकिन अभी तक खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा ‘ऊपरी इलाकों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए पानी की मात्रा और भी बढ़ सकती है।‘

उन्होंने कहा ‘हालांकि, फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।‘ सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि निचले मैदानी इलाकों के साथ नियमित रूप से जानकारी साझा की जा रही है। उन्होंने आगे कहा ‘बाढ़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग विभाग और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, और हर जिले की अपनी आपदा प्रबंधन प्रणाली है। सरकार किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast