Search KhabarFast

Press ESC to close

Marco Rubio India Visit: भारत-अमेरिका रिश्तों पर रूबियो का बड़ा संदेश, ‘स्ट्रांग अमेरिका और स्ट्रांग भारत दुनिया के लिए जरूरी

Marco Rubio India Visit: भारत-अमेरिका रिश्तों पर रूबियो का बड़ा संदेश, ‘स्ट्रांग अमेरिका और स्ट्रांग भारत दुनिया के लिए जरूरी

Marco Rubio India Visit: भारत और अमेरिका के रिश्ते अब नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहे हैं। आज राजधानी दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में सुरक्षा, व्यापार और नई तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "हमारे दोनों देशों के बीच संबंध इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे दृष्टिकोण की आधारशिला हैं।

मार्को रुबियो ने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड की बैठक थी। हम इसे यहां करना चाहते थे, न केवल काम की उस संरचना के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के कारण, बल्कि इस बात के एक ठोस संकेत के रूप में भी कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका में और इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे रुख और दृष्टिकोण में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नेताओं के बीच का जुड़ाव अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है- रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "यह एक व्यक्तिगत संबंध है (पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच) जो पहले प्रशासन से चला आ रहा है जब राष्ट्रपति को यहां आने का अवसर मिला था और यह दूसरे प्रशासन में भी जारी रहा है। आप उनके बीच का जुड़ाव देख सकते हैं। नेताओं के बीच का जुड़ाव अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। ये दो बहुत गंभीर नेता हैं जो न केवल अल्पकालिक बल्कि दीर्घकालिक पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "हमने भारतीय कंपनियों द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ वाणिज्यिक संबंध बढ़ाए हैं। हमने हिंद-प्रशांत में सैन्य अभ्यास के माध्यम से सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत किया है।  उन्होंने कहा कि मजबूत अमेरिका और मजबूत भारत दुनिया के लिए जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा ये बिल्डिंग भारत और अमेरिका के संबंध को दर्शाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Prices: यहां पर पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती की गई है। ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में दबाव के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें 23 मई से लागू हो गई हैं।

US-Iran Tension:ईरान पर कभी की हमला कर सकता है अमेरिका! ट्रंप ने सारे कार्यक्रम किए कैंसिल; बेटे की शादी में नहीं जाएंगे

US-Iran Faceoff:अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान पर हमले की तैयारी में जुटा है। हालांकि, बातचीत का रास्ता अभी भी खुला हुआ लेकिन, दोनों देशों में बात बनती हुई दिख नहीं रही है। दूसरी तरफ व्हाइट हाउस में हलचल तेज हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast