Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जल्द दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 24 से 28 मई के बीच लू चलने की संभावना है। वहीं 15 राज्यों में अगले 22 घंटों के भीतर आंधी, बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-NCR में 24 से 28 मई के बीच हीटवेव जैसे हालात बने रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी है। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। बांदा में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रात के समय भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

बिहार में 24 से 28 मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित दरभंगा, मधुबनी, गया, भागलपुर और पूर्णिया में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तेज धूल भरी हवाएं लोगों को आंशिक राहत दे सकती हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदला हुआ है। देहरादून और नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रोहतांग दर्रा और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पुल बह गए हैं और गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने ऊपरी सुबनसिरी, कमले और कुरुंग कुमे सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 से 27 मई के बीच भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

झारखंड में 24 से 28 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं केरल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 28 मई से 3 जून के बीच दक्षिणी केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के पलवल में खंडहर से शव मिलने से हड़कंप, खेलने पहुंचे युवकों ने दी सूचना

Haryana News: हरियाणा के पलवल में उस समय सनसनी फैल गई। जब यहां के एसडी कॉलेज के कैंपस में खेलने आए कुछ युवाओं ने एक खंडहर में एक शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast