Search KhabarFast

Press ESC to close

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में SDRF का ‘ऑन ग्राउंड एक्शन’, बद्रीनाथ धाम पहुंचे सेनानायक अर्पण यदुवंशी

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में SDRF का ‘ऑन ग्राउंड एक्शन’, बद्रीनाथ धाम पहुंचे सेनानायक अर्पण यदुवंशी

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा दिनांक 23 मई 2026 को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने धाम क्षेत्र में तैनात SDRF टीमों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं यात्रा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

सेनानायक महोदय द्वारा मंदिर परिसर, मुख्य यात्रा मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों, भीड़ नियंत्रण प्वाइंट्स एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात जवानों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद कर मौके पर मौजूद चुनौतियों, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए

निरीक्षण के दौरान सेनानायक SDRF ने धाम क्षेत्र में तैनात SDRF टीमों की कार्यप्रणाली, रेस्क्यू तैयारियों एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए जवानों को सतर्कता एवं समर्पण के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। SDRF कार्मिकों से वार्ता के दौरान जवानों द्वारा कुछ व्यवस्थागत समस्याएं एवं आवश्यकताएं उनके समक्ष रखी गईं, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कार्मिकों को ड्यूटी संचालन एवं आपातकालीन रिस्पॉन्स को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

इस दौरान सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा ITBP अधिकारियों एवं जवानों के साथ संयुक्त रूप से यात्रा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने SDRF, जिला पुलिस एवं ITBP कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं चुनौतीपूर्ण वातावरण में किए जा रहे उनके समर्पित कार्यों की सराहना की। उत्कृष्ट ड्यूटी निर्वहन करने वाले SDRF कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगामी यात्रा अवधि में भी पूर्ण समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Also read: Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था लागू

हेमकुंड साहिब के कपाट भी श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए गए

उल्लेखनीय है कि आज हेमकुंड साहिब के कपाट भी श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए गए हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से SDRF द्वारा पोस्ट हेमकुंड एवं घांघरिया में विशेष टीमें व्यवस्थापित की गई हैं, जो यात्रा अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं आपदा प्रबंधन कार्यों हेतु निरंतर तैनात रहेंगी। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं सोनप्रयाग-गौरीकुंड से पैदल मार्ग के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां की यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया था।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने कहा कि चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय SDRF की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु SDRF निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के बेतिया-गोपालगंज महासेतु में बड़ी दरार, 9 इंच गैप से मचा हड़कंप, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

Bihar News: बिहार के गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के स्पैन में गैप आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि महासेतु का पाया संख्या-5 धंस गया है, जिसके कारण पुल के एक हिस्से में दरारनुमा गैप दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह महासेतु गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले के लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पुल से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पुल के स्पैन में आई खराबी ने यात्रियों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है।

UP NEWS: यूपी के बाराबंकी में महिलाओं को पीटा, बच्चों पर तानी पिस्टल, 40 मिनट तक परिवार को बंधक बनाकर 95 लाख की लूट

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। देवा-चिनहट मार्ग पर ग्वारी चौराहे के पास किराना व्यापारी आलोक जायसवाल उर्फ हिमांशु के घर में घुसे चार हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 95 लाख से अधिक रुपये की नगदी और जेवरात लूट लिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast