
नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में लोगों को अकसर आंवले का जूस पीने की सलाह दी जाती है। वहीं यह सवाद में थोड़ा कड़वा होता है जिस वजह से इसे पीना ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते है। वैसे तो आंवला जूस पीने के कई फायदे है लेकिन शायद ही आपको पता हो कि आंवले का जूस पीने के सिर्फ एक ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को शरीर से दूर किया जा सकता है। इस जूस को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका ज्यादा उपयोग आपके लिए हानिकारक साबीत हो सकता है।
किसी भी चीज को अगर हम हद से ज्यादा पीते है तो उसका प्रभाव हमारे लिए हानुकारक भी हो सकता है। हालांकि आंवला के जूस में विटामिन सी, जिंक, आईरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन बी कंपलेक्स, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट बेहद प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा केराटिन प्रोटीन की उपस्थिति के कारण आंवला जूस का सेवन करने से आपके बालों को लंबी उम्र का वरदान मिलता है।वहीं कैल्शियम आपके शरीर के हड्डियों को मजबूत करने में सहायता करता है और एंटी ऑक्सीडेंट आपके शरीर में बह रहे रक्त का संचार करता है जो कि आपको ह्रदय रोग से भी बचाती है।
इसके अलावा विटामिन बी कंपलेक्स और क्या कैल्शियम भी आपके शरीर में हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। बता दें कि अगर इस चीज का उपयोग हम ज्यादा करते हैं तो हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचता है,इसलिए इस जूस को अगर दवा के रूप में ही ग्रहण करें तो बेहतर होता है। ऐसा कहा जाता है कि आंवले के जूस का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। वहीं शरीर में होने वाले फायदो के बारे में बात करे तो आंवलो का रस आंखों के लिए अमृत समान होता है क्योंकि इसका सेवन करने से हमारे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके आलावा आंवले से मोतियाबिंद,बुखार,दाग-धब्बों और झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
Leave a comment