
Stock Market Crash: बजट पेश होन से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। कारोबार के आखिरी दिनों में बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,269.78 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 98.25 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिराबट के साथ एनएसई 25,320.65 के लेवल पर बंद हुआ।
निफ्टी पर प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में हिंदाल्को, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ओएनजीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी शामिल है। वहीं, दूसरी ओर टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयर में बढ़त देखी गई। सेक्टरों की बात करें तो मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, आईटी और एनर्जी सेक्टर में 0.5 से 1 फीसदी तक की गिरावट रही।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना
वहीं, शेयर बाजार विशेषज्ञ का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपय में जारी कमजोरी ने बाजार की धारणा को सतर्क बनाए रखा है। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और वैश्विक टैरिफ दबावों के बीच निवेशक केंद्रीय बजट का इंतजार कर रहे हैं। ताकी आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने और राजकोषीय अनुशासन को लेकर सरकार के रुख पर स्पष्ट संकेत मिले सकें।
एशियाई शेयर बाजारों में आज का रुख
वहीं, एशियाई शेयर बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकी जापान का निक्केई 225, पड़ोसी देश चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ सत्र के अंत में बंद हुए। यूरोपिए बाजारों में व्यापार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। जबकी 29 जनवरी को अमेरिकी बाजार में ज्यादातर सूचकांक में गिरावट देखी गई।
Leave a comment