गमले चोरी...नफरत फैलाना..., सांप की तस्करी से पहले इस मामलों में फंस चुके हैं एल्विश यादव

गमले चोरी...नफरत फैलाना..., सांप की तस्करी से पहले इस मामलों में फंस चुके हैं एल्विश यादव

Elvish Yadav: एनजीओ पीपल्स फॉर एनिमल (PFF) की एक टीम ने नोएडा में रेड मारी। इस रेड में उन्होंने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सोशल मीडिया का मशहूर चेहरा एल्विश यादव का नाम सामने आया था। हालांकि इसको लेकर एल्विश यादव ने इस आरोप को झूठा बताया है। इसको लेकर फिलहाल जांच जारी है।

सांप की तस्करी में एल्विश के नाम दर्ज एफआईआर

दरअसल दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसी रेव पार्टीज का भी आयोजन होता है, जिसमें अमीरजादे नशे के लिए सांपों के जहर तक का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस को जानकारी मिली थी। जिसके बाद वहां छापा मारा। लेकिन मौके पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से 5 को गिरफतार किया गया। 6वां नाम एल्विश यादव का नामन दर्ज किया गया। फिलहाल एल्विश को गिरफ्तार नहीं किया है।

पांच कोबरा, अजगर को किया बरामद

नोएडा पुलिस ने राहुल और उसके साथियों के पास से जो सांप बरामद किए हैं, उनमें पांच कोबरा, एक घोड़ा पछाड़ यानी रैट स्नैक, एक अजगर और दो दोमुंहा सांप यानी कॉमन सैंड बोआ शामिल हैं। पुलिस ने खुद को एल्विश का खास आदमी बताने वाले राहुल को पकड़ लिया है, लेकिन एल्विश की तलाश अभी भी जारी है।

क्या था गमला चोरी करने का मामला

दरअसल मामला गुरुग्राम का था। जब जी-20 की सजावट के लिए गमले लाए गए। लेकिन उनकी चोरी हो गई थी। इस चोरी का इल्जाम एलिविश यादव पर लगा था। वहीं इस मामले में हरियाणा पुलिस ने मनमोहन यादव नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था। लेकिन लोगों ने फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि जिस कार से गमले चोरी किए गए वह एल्विश यादव की थी। वहीं जांच में सब कुछ क्लियर हो गया था और एल्विश पर लगे आरोप झूठे निकले थे।

Leave a comment