
नई दिल्ली: इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल गए है। जिसकी वजह से लोग कई गंभीर बिमारियों से ग्रस्त होते जा रहे है। जिसका मुख्य कारण एक ‘हेल्दी डाइट’भी सकती है।लोग अपनी वयस्त भरी जिंदगी में हेल्दी खाना भूल गए है। लोग फास्ट-फूड खाने की ओर उनका झुकाव बढ़ता जा रहा है।
फास्ट-फूड खाने की वजह से लोगों के मोटापा बढ़ जा रहा है। जिसकी वजह से शरीर में कई बीमारियां हो जाती हैं। जीवन में बदलाव करने और खानपान की आदतों पर ध्यान देने से व्यक्ति 8से 10साल तक से अधिक जीता है। लेकिन अच्छी डाइट के अलावा यह भी जानना जरूरी है कि लंबी उम्र के लिए किन-किन खाने कि चीजों का सेवन और परहेज करना चाहिए।
एक स्टडी में बताया गया है, जो लोग अपने डाइट चार्ट में मीट (प्रोसेस्ड,रेड) की जगह पर हेल्थी डाइट चार्ट जैसे- दाल, चावल, रोटी हरी-सब्जियां, नट्स आदि शामिल करते हैं, वे अधिक समय तक जीवित रहते हैं बुजुर्ग भी अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते है पर कुछ ऐसे भी पदार्थ है जो आपके शरीर में बीमारीयाँ भी पैदा कर सकते है
1. फाइड्र फुड
फ्रेंच फ्राई और आलू के चिप्स में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। ये सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इन्हें खाने से बहुत तेजी से वजन बढ़ता है जिसके कारण बाद में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं।
2. शुगर
शुगर में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है । यह सेहत के लिए हानिकारक होती है। शुगर मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है और कैंसर, टाइप 2डायबिटीज, मोटापा, दांत और लिवर का रोग पैदा करता है। कोला, चाय, कॉफी, केक में शुगर पाया जाता है इसलिए इनसे परहेज करना चाहिए। इसलिए फलों के जूस के बजाय फल खाएं क्योकि इसमे ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है
3. प्रोसस्ड फुड
एक रिसर्च के अनुसार बेकन और प्रोसेस्ड मीट अधिक मात्रा में खाने से मरने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सॉसेज, हॉट डॉग और कार्न बीफ खाने से बचना चाहिए। स्टडी के अनुसार डाइट में 10प्रतिशत अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड शामिल करने से कैंसर का खतरा 12प्रतिशत जबकि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 11प्रतिशत बढ़ सकता है। इसके साथ ही मोटापे का भी जोखिम होता है। कभी-कभी बर्गर, पास्ता और पिज्जा खाना ठीक हो सकता है लेकिन कम मात्रा में सेवन करे ।
4. शराब और धुम्रपान का सेवन
शराब का सेवन करने से अधिक मात्रा में करने से लिवर रोग, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेल्योर की संभावना बढ़ती है। धूम्रपान से फेफड़े, हृदय, वैस्कुलर डिजीज, और कई कैंसर कि बीमारी होती हैं। लंबा जीवन जीने के लिए खाद्य और पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिए। अपने आहार में हमेशा हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।
Leave a comment