SSC SCAM: मुझे फंसाया गया है, मैं साजिश का शिकार हूं- पार्थ चटर्जी

SSC SCAM: मुझे फंसाया गया है, मैं साजिश का शिकार हूं- पार्थ चटर्जी

नई दिल्ली: जैसा कि पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) की जांच जारी है, पूर्व उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री पार्थ चटर्जी ने स्थिति के बारे में चौंकाने वाले बयान दिए हैं।एबीपी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में चटर्जी ने दावा किया है कि उन्हें घोटाले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा,"मुझे फंसाया गया है, मैं साजिश का शिकार हूं।"

इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा पश्चिम बंगाल SSCभर्ती घोटाले के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी को 28जुलाई से उनके विभागों के प्रभारी मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, "भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस होगा। जांच एजेंसी को समय सीमा के भीतर जांच पूरी करनी चाहिए। सारदा मामले में भी कुछ नहीं हुआ, यह सिर्फ लटका हुआ है। समयबद्ध जांच होनी चाहिए।"

आपको बता दे कि, पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमाम आलोचनाओं के बाद आखिरकार गुरुवार को पार्थ चर्टजी को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल, पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से लगातार मिल रहे कैश के बाद ये कदम उठाया। ईडी ने अब तक अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है। खबरों के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी ने ईडी की पूछताछ में माना है कि ये सारा पैसा पार्थ चटर्जी का है। खास बात ये है कि ईडी को भले ही करोड़ों रुपए मिले हों, लेकिन पार्थ ने 2011 चुनाव से पहले चुनाव आयोग के पास जो हलफनामा पेश किया था, उसके मुताबिक, उनके पास सिर्फ 6300 रुपए थे।

दरअसल, घोटाले में नाम आने के बाद पार्थ चटर्जी के चुनाव आयोग में पेश हलफनामे सामने आए हैं। इनके मुताबिक, 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्थ चटर्जी ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास सिर्फ 148676 रुपए नकद हैं। जबकि 2011 में उन्होंने अपने पास यह राशि सिर्फ 6300 रुपए बताई थी। हालांकि, 2011 में पार्थ चटर्जी ने अपने पास कुल 1164555 रुपए की इनकम दिखाई थी। जबकि 2021 में उन्होंने आईटी रिटर्न में कुल इनकम 539720 रुपए दिखाई।

Leave a comment