Search KhabarFast

Press ESC to close

Dipendra Singh Airee: कौन हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी? जिन्होंने 6 गेंदों पर जड़े 36 रन

Dipendra Singh Airee:  कौन हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी? जिन्होंने 6 गेंदों पर जड़े 36 रन

Dipendra Singh Airee: नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एसीसी मेंस टी20 प्रीमियर कप में आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 36 रन बना डाले ये रन उन्होंने कतर के खिलाफ मुकाबले में बनाए। वो ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और नेपाल के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने कतर के खिलाफ मैच में नाबाद 64 रन बनाए। और इस मैच को 32 रन से नेपाल की टीम ने अपने नाम किया। उनसे पहले युवराज सिंह और विंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं दीपेंद्र

बता दें, दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल के एक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में पहला इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। नेपाल के ऑलराउडर साल 2016 का अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। उनको पावर हिटिंग गेम के लिए जाना जाता है। पहली गेंद में ही अपने बल्ले से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर देते हैं। वो बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में ही अपना दमखम दिखाते हैं। दीपेंद्र के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पिछले साल भी मचाया था तहलका

दीपेंद्र सिंह ऐरी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनका जन्म 24 जनवरी 2000 को हुआ था। उन्होंने अपना डेब्यू 2018 में नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया था। दीपेंद्र नेपाल के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। वो ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। साल 2023 यानी पिछले साल सितंबर – अक्टूबर में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में सिर्फ 9 गेंदों पर हाफसेंचुरी जड़कर तहलका मचा दिया था। उस दौरान उन्होंने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था जिन्होंने साल 2007 में वर्ल्ड कप में 12 गेंदों पर फिफ्टी जड़ा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: भारत का ऐतिहासिक कारनामा! T20I क्रिकेट में बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ: हेगले ओवल में पांच मैचों की सीरीज़ के रोमांचक दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर टीम इंडिया T20 इंटरनेशनल मैचों में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। जीत के लिए 181 रन का पीछा करते हुए भारत ने 70 रन पर पांच विकेट की मुश्किल से उबरते हुए छह विकेट पर 181 रन बनाए, जिसमें तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रन की पार्टनरशिप करके मेहमान टीम को जीत दिलाई।

IPL 2027: मिनी ऑक्शन की तारीख आई सामने, जानिए कब और कहां होगा आयोजन

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तारीख तो अभी सामने नहीं आई हैं। पर इसी बीच मिनी ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट आ गया हैं। जिससे आईपीएल के चाहने वालों की बेचैनी और बढ़ सकती हैं। बता दें की मिनी-ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में किया जाएगा। और इस दिन की सबसे खास बात यह हैं की 16 दिसंबर को ही बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच भी होना है।

पडिक्कल के 199 रन, सुदर्शन, राठौड़, सुंदर के अर्धशतकों से मेहमान टीम ने की वापसी

IND A vs NZ A: देवदत्त पडिक्कल के शानदार 199 रन और साई सुदर्शन, यश राठौड़ और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से इंडिया A ने सोमवार को लिंकन में न्यूज़ीलैंड A के खिलाफ अपने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में बढ़त बना ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast