भारतीय महिला टीम फॉलो कर रही नो हैंडशेक पॉलिसी, कप्तान हरमनप्रीत ने PAK खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ

भारतीय महिला टीम फॉलो कर रही नो हैंडशेक पॉलिसी, कप्तान हरमनप्रीत ने PAK खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ

India Women vs Pakistan Women: ICCमहिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025का दूसरा मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर (रविवार) को खेला जा रहा है। जिसमें फिर एक बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस अहम मुकाबले में खेल से ज्यादा एक बार फिर 'नो हैंडशेक पॉलिसी' चर्चा में रही।

एक बार फिर 'नो हैंडशेक' का दिखा असर

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, जिससे यह साफ हो गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैदान पर सिर्फ मुकाबला होता है, मेलजोल नहीं। इससे पहले एशिया कप 2025में भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया था। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि खिलाड़ियों को हाथ मिलाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान केवल खेल पर है, नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।"

राजनीतिक पृष्ठभूमि से उपजा तनाव

नो हैंडशेक पॉलिसी की शुरुआत एशिया कप 2025से हुई थी, जब भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से दूरी बनाई थी। पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने उस समय कहा था कि भारत की यह रणनीति सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से थी। तब विवाद तब और गहरा गया जब भारतीय टीम ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पाकिस्तान के साथ खेल संबंध केवल आईसीसी या न्यूट्रल वेन्यू पर सीमित रहेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम:प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, नल्लापुरेड्डी चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान महिला टीम:मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, सादिया इकबाल, नाशरा संधू।

Leave a comment