Search KhabarFast

Press ESC to close

खेल जगत से बुरी खबर, क्रिकेट मैच के दौरान 2 खिलाड़ियों की मौत

खेल जगत से बुरी खबर, क्रिकेट मैच के दौरान 2 खिलाड़ियों की मौत

2 Players Died During Cricket Match:खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट मैदान से बुरी खबर सामने आ रही है। एक ही दिन में 2 खिलाड़ियों की मैच के दौरान मौत हो गई है। बीते सोमवार को माटुंगा स्थित दादकर मैदान में क्लब क्रिकेट खेलते हुए एक व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक खिलाड़ी उस वक्त मैदान में फील्डिंग कर रहा था। वहीं नोएडा में एक मैच के दौरान खिलाड़ी विकास नेगी बैटिंग करते समय हार्ट अटैक आने से जान चली गई।

नोएडा मैच के दौरान क्या हुआ?

बता दें कि,पूरी घटना थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 की है। यहां शनिवार को कुछ लोग स्टेडियम के अंदर मैच खेल रहे थे। इस दौरान मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले 36 वर्षीय विकास नेगी बल्लेबाजी करने आए। खेल के दौरान विकास रन लेने के लिए दौड़ा। लेकिन वह बीच रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़े। हालांकि, आनन-फानन दूसरे खिलाड़ी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

मामले में पुलिस ने जानकारी दी

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विकास रन लेने के लिए दौड़े लेकिन तभी जमीन पर गिर गए। दूसरे खिलाड़ी दौड़कर उसके पास आते हैं और उसे उठाकर मैदान से बाहर ले जाते हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की है। फिलहाल वह दिल्ली के रोहिणी में रह रहे थे। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

दादर मैदान में क्या हुआ?

पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्ति की पहचान जयेश चुन्नीलाल सावला के रूप में हुई है। सावला की उम्र 52 साल बताई जा रही है। हर दिन की तरह जयेश दादकर में क्रिकेट का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान साइड से आई एक गेंद से वह बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गेंद उनके सिर के निचले हिस्से में कान के पास लगी थी। गेंद लगने के बाद वह तुरंत बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दर्घटना के समय खेले जा रहे थे दो मैच

जयेश भयंदर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। यह टूर्नामेंट विशेष रूप से एक समुदाय द्वारा आयोजित किया गया था। जहां जयेश भी हिस्सा ले रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादकर मैदान पर एक ही समय पर दो मैच खेले जा रहे थे। इस दौरान जब सावला मैदान में फील्डिंग कर रहे थे तो अचानक दूसरी टीम की ओर से गेंद उनकी तरफ आ गई, जिसके चलते ये हादसा हो गया।

इस घटना पर माटुंगा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण ने कहा कि हमने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। सावला के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast