नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश में कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने आवास में एक महिला पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला पीसीएस अफसर विकास कॉलोनी में रहती थी. महिला अधिकारी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनिया नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के तौर पर तैनाती थीं. ...
नई दिल्ली : कोरोना काल सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भारी पड़ रहा है. बुधवार को कच्चे तेल में नरमी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ .वहीं अब भी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले डीजल 35 पैसे महंगा बिक रहा है. दिल्ली में पेट्रोल का भाव 80.43 रुपये है तो वहीं डीजल की कीमत 80.78 रुपये पर है. ...
बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चंडीगढ़ में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप का उद्घाटन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया. जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है, के जोरदार नारों के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रक्तदाताओं का हालचाल पूछा और बैज लगाकर सम्मानित किया. ...
LAC पर भारत चीन सीमा पर तनातनी कम हो गई है. चीनी सेना सीमा से 1-2 किलोमीटर पीछे हट गई है. भारत और चीन के बीच बीते कई महीनों से तनाव बना हुआ था. गलवान हिंसा के बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव पैदा हो गया था. इस तनाव के बीच दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत होती रही. इस बातचीत से दोनों देशों के बीच कोई हल नहीं निकला. सीमा पर तनाव लगातार बना रहा. सोमवार को भारत के NSA अजित डोभाल ने इस मामले को लेकर इसमें दस्तक दी और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की. जिसके बाद नतीजा यह निकला कि देशों की ओर से प्रतिनिधि बनाए जाएंगे. ...
हरियाणा के पृथला विधानसभा क्षेत्र के 9गांवों को आज बड़ी सौगात मिली है. जिसके तहत हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन एवं पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने दो फीडर का उद्घाटन कर बिजली आपूर्ति शुरू की है. गांव अलावलपुर पहुंचने पर वेयर हाउस के चेयरमैन का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है. नयनपाल रावत ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र एनसीआर में आता है. यहां के 9 गांवों को केवल 16 घंटे ही बिजली मिल पाती थी. अब इन गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. नयनपाल रावत ने कहा कि आने वाले 4 महीनों में नीचे लटक रहे चारों को भी हटा दिया जाएगा. जिससे किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो. ...
आज से सावन का महीना शुरू हो गया है. पूरे देशभर में सावन का महीना बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा हैं. लेकिन आप जानते हैं कि हर साल सावन महीना शिव भक्त बहुत ही अच्छें व धूमधान से मनाते हैं. लेकिन शिव भक्त जो कावड़ लेकर धूमधाम से नाच गा कर हरिद्वार जाया करते थे जगह-जगह मदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती हैं. लेकिन इस बार पूरे देशभर में कोरोना वायरस फैला हुआ हैं. जिस वजह से सावन का त्यौहार फीका रहेंगा. लेकिन लेकिन लोग सावन के पहले सोमवार के दिन शिवशंकर की आराधना और जलाभिषेक कर रहे हैं. ...
नई दिल्ली: गुरुवार का दिन लोगों के लिए बहुत शुभ माना जाता हैं. इस दिन शिरडी के साईं बाबा की आराधना की जाती है. और साईं बाबा को एक चमत्कारी पुरुष, अवतार और भगवान का स्वरुप माना जाता है. इनको भक्ति परंपरा का प्रतीक माना जाता है. साईं बाबा का एक मूल मंत्र रहा हैं और वह है- सबका मालिक एक. साईं बाबा की जो मन से पूजा करता हैं या फिर उन्हें अच्छे मन से याद करता हैं. तो उनकी सारी मनोकामना व झोली भर देता हैं. आज के दौर में साई बाबा के बहुत ही बड़ी संख्या में भक्त हैं. ...
नई दिल्ली : कोरोना ने पूरी दुनिया में तांडव मचा के रखा है. वहीं एक ऐसी खबर है जो कि काफी हैरान करने वाली है. खबर ये है कि, बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को एक साथ 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और दूल्हे की मौत हो गई है. पूरा मामला बिहार के पालीगंज इलाके का है, जहां पर 15 जून को एक शादी में शामिल 95 मेहमान कोरोना संक्रमित हो गए. इनमें से 80 लोगों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई. ...
आजकल बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या रहती हैं. अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों से पेट में कीड़े पाए जाने कि वजह से परेशान रहते हैं. और बच्चों में यह समस्या मिट्टी खाने के कारण भी होती हैं. और खाद्य पदार्थों में अशुद्धता होने की वजह से पेट में कृमि होना आजकल एक आम समस्या है. अगर बच्चों के पेट में कीड़े हो जाएं और उनका उपचार सही समय पर न किया जाए तो कीड़े आंतों को खराब कर कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं. ...
सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो वायरस हो रही है. वायरल भी इतनी कि हर कोई देखकर दंग रह जाता है. जिसको लेकर एक IPS अधिकारी ने भी वीडियो को वायरल करके मजा लिया है. बता दे कि वीडियो में एक हरियाणा के शख्स को गोली लग जाती है. उसे इलाज के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है. स्ट्रेचर पर लेटे होने के बावजूद उसके हाथ में बीड़ी सुलग रही है और वह कश लगा रहा है ...