आखिर जमीन के नीचे इतने सालों तक खजाने की रक्षा करने के बाद भी कैसे जीवित रहते हैं सांप? जानें

आखिर जमीन के नीचे इतने सालों तक खजाने की रक्षा करने के बाद भी कैसे जीवित रहते हैं सांप? जानें

Saanp aur Khajana Ka Rahasya: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का खजाना आज 14 जुलाई को खोला गया है. यह खजाना 46 साल बाद खोला जा रहा है और इसके लिए सबसे पहले सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों को अंदर भेजा जा रहा है। माना जा रहा था कि खजाने के साथ सांपों की भी मौजूदगी हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि खज़ाने के पास हमेशा सांप ही क्यों होते हैं, कोई अन्य जीव क्यों नहीं?

धर्म के साथ रहते हैं नाग देवता

इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पंडित शशि शेखर त्रिपाठी का कहना है कि नाग देवता हमेशा धर्म के साथ रहे हैं। चाहे वह भगवान शंकर के गले में लिपटा हुआ सांप हो या फिर भगवान विष्णु की शय्या के रूप में। देवासुर संग्राम में नाग देवता ही समुद्र मंथन की रस्सी भी बने थे।

नाग के फन पर ही टिकी है धरती

यहां तक ​​कि भगवान के अवतारों में भी नाग देवता हमेशा उनके साथ मौजूद रहते थे। जब भगवान राम ने अवतार लिया तो शेषनाग उनके भाई लक्ष्मण के रूप में अवतरित हुए। इसी तरह भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम भी शेषनाग के ही अवतार हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार भी पृथ्वी सांप के फन पर टिकी हुई है।

लक्ष्मी का रक्षक है नाग

जहां तक ​​खज़ाना, धन, सोना-चांदी के साथ नाग या नागिन मिलने की बात है तो नाग या नागिन हमेशा से ही धन के रक्षक रहे हैं। भगवान विष्णु ने देवी लक्ष्मी की रक्षा के लिए उनके साथ एक सांप भी भेजा है। अत: जहां लक्ष्मी होगी, वहां सर्प अवश्य होंगे। साँप ही धन की रक्षा करते हैं। इसीलिए साँपों को धन का रक्षक कहा गया है।

लक्ष्‍मी जी चलायमान और सांप स्थिरता का प्रतीक

कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी गतिशील हैं, वहीं अगर सांप कुंडली मारकर बैठ जाए तो यह स्थिरता का प्रतीक बन जाता है। इसलिए जहां खजाना या बड़ी मात्रा में धन होता है, वहां सांप जरूर होते हैं। जो कोई भी उस पैसे को पाने की कोशिश करता है उसे उन सांपों से निपटना पड़ता है।

कई पीढ़ी तक रहता है नाग हत्‍या का पाप

चूंकि हिंदू धर्म में नाग देवता की पूजा की जाती है इसलिए सांप को मारना अक्षम्य अपराध माना जाता है। सांप को मारने का पाप कई पीढ़ियों तक पीछा नहीं छोड़ता। यही कारण है कि खजानों की चर्चा तो होती रहती है लेकिन इन्हें पाना आसान नहीं होता। साथ ही जहर के कारण लोगों के मन में सांपों का डर सबसे ज्यादा होता है।

तो फिर सांप जीवित कैसे रहते हैं?

अब सवाल यह है कि जमीन के नीचे या दुर्गम स्थानों पर खजानों की रक्षा करने वाले सांप वर्षों तक जीवित कैसे रहते हैं? दरअसल, सांप जमीन के अंदर रहने के आदी होते हैं, वे अपना बिल भी जमीन के अंदर ही बनाते हैं। उन्हें जीवित रहने के लिए मिट्टी में ऑक्सीजन और भूमिगत जल भी मिलता है। ये छोटे-छोटे जीवों को अपना भोजन बनाते हैं और अपने लचीले शरीर के कारण कहीं भी अंदर-बाहर आ-जा सकते हैं। साथ ही सांपों का जीवनकाल भी बहुत लंबा होता है। सांप 100 से 200 साल तक जीवित रह सकते हैं।

 

Leave a comment