
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में दर्दनाक हादसा हो गया हैं। बता दें कि पश्चिम के शहर बोक्सबर्ग में एक एलपीजी गैस से भरा ट्रक में विस्फोट हो गया जिसमें 8लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। हादासे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं।
जानकारी के अनुसार, ओआर टैम्बो मेमोरियल अस्पताल के पास एलपीजी गैस से भरा ट्रक में जोरदार धमाका हो गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि कई घायल हो गए हैं। हादासे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया हैं। हादसे में घायल कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें 6दमकल कर्मी भी शामिल हैं।
वहीं पुलिस ने बताया कि धमाके के बाद ट्रक एक विशाल आग के गोले में बदल गया। दरअसल तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहा ट्रक एक कम ऊंचाई वाले पुल में फंस गया। पुल की छत के एलपीजी से भरे ट्रक से टकराने के बाद उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना की फुटेज भी सामने आई हैं जिसमें बोक्सबर्ग की सड़कों पर लोगों को जलते हुए दिखाया गया है।
Leave a comment