मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध की आहट, सीरिया में रूस-अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध की आहट, सीरिया में रूस-अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ने की आशंका

Tension Can Rise Between Russai And America: मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध की आहट नजर आ रही है। पूरा मामाल सीरिया को लेकर है। यहां एक अमेरिका समर्थित आतंकवादी समूह वे अलेप्पो शहर पर कब्जा कर लिया है। रूस-ईरान समर्थित बशर-अल-असद की सत्ता के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। तीन दिन पहले ही विद्रोही समूह ने विस्तार शुरू कर दिया था। इस आक्रमकता ने अब मिडिल ईस्ट एक और जंग की आहट आने लगी है।                  

बता दें कि हयात तहरीर अल शाम नामत संगठन बशर अल -असद को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं। जो युद्धग्रस्त देश में वर्ष 2000से शासन कर रहे हैं। विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर 50से ज्यादा शहरों में कब्जा कर लिया है। वे शहर के पश्चिमी जिलों में दखल देने वाले हैं। जो कि असद सत्ता के कब्जे वाला क्षेत्र है।                      

विद्रोहियों पर रूक का हवाई हमला                                      

एचटीएस ने अलेप्पो शहर पर कब्जे को खोई हुई जमीन को वापस से हासिल करना बताया, और माना जा रहा है कि वे और भी ज्याद हमलावर हो रहे हैं। असद सत्ता को मिल रही इस चुनौती में सत्ता पक्ष को रूस और ईरान समर्थन कर रहा है। रूसी सेना ने एक बयान भी जारी किया है। जिसमें बताया कि पिछले 24घंटे के हवाई हमले  में 300विद्रोही लड़ाकों को मार गिराया है।   

अलेप्पो शहर का कब्जे का मतलब 

बता दें कि सीरिया के दस 10 सालों के गृहयुद्ध में अलेप्पो शहर एक भयानक वॉर-जोन रहा है। जिसका विद्रोही समूह ने शहर को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। 2012 में जब विद्रोहियों ने शहर के पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब से यह क्षेत्र चर्चा में रही है। 2016 में, असद शासन ने शहर को वापस से  हासिल कर लिया था, जब शहर पर हजारों की संख्या में बम बरसाए गए थे और बड़े पैमाने में खून-खराबे भी हुए थे। अब एक बार फिर यहां विद्रोही समूह का अलेप्पो पर कब्जा हो  गया है।         

Leave a comment