
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली और कामों को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने न सिर्फ कोरोना लॉकडाउन के समय से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाकर लोगों का दिल जीता बल्कि अभी तक आएदिन जरूरमंदों का सहायता सभी के चहीते बन गए है. अब सोनू सूद ने हरियाणा के एक स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्मार्टफोन भिजवाए हैं.
सोनू सूद ने पंचकूला के मोरनी के गांव कोटि में स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए स्मार्टफोन भिजवाए हैं. दरअसल, यहां के बच्चे शहर से दूर होने के कारण स्मार्टक्लास यानि ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे थे. उनकी इस परेशानी को दूर करते हुए सोनू सूद ने इस बच्चों के लिए 14 स्मार्टफोन भिजवा दिए हैं.
सोनू सूद की टीम ने ये स्मार्टफोन स्कूल के प्रिंसिपल को दिए, जो कि बच्चों को दिए जाएंगे. इतना ही नहीं सोनू सून ने वीडियो कॉल के जरिए स्कूल के बच्चों से बात भी की. इस बात की जानकारी खूद सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर दी है. इस ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा है- पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया...
Leave a comment